{"_id":"630bc3baf954c461822618b9","slug":"a-people-arrest-witj-ganja-dehat-news-jhs2276208122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर शिकंजा: पुलिस ने गांजा तस्कर किया गिरफ्तार, चोरी की सोलर लाइट की बैटरी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर शिकंजा: पुलिस ने गांजा तस्कर किया गिरफ्तार, चोरी की सोलर लाइट की बैटरी भी बरामद
Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
शनिवार रात को पुलिस बामौर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचनी मिली कि एक युवक गांजा लिए सिगार की पुलिया के पास खड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पुलिस ने गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास चोरी की सोलर लाइट की बैटरी बरामद की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
शनिवार रात को पुलिस बामौर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचनी मिली कि एक युवक गांजा लिए सिगार की पुलिया के पास खड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
पकड़ा गया युवक राजेश पाल पुत्र घनशयाम पाल निवासी बामौर से कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 21 अगस्त को थाना के भदरवारा गांव में तालाब के पास लगी सोलर की बैटरी भी चोरी की थी, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से चोरी की बैटरी भी बरामद की। पुलिस ने राजेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यराय , एसआई रामकरन , नीरज कुमार , सुशील कुमार के अलावा कई कांस्टेबल मौजूद रहे ।