फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A mother set herself on fire along with her one and a half year old infant and committed suicide

Jhansi News: डेढ़ साल के दूधमुंहे बच्चे समेत मां ने आग लगाकर दी जान

Mon, 17 Mar 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A mother set herself on fire along with her one and a half year old infant and committed suicide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने साथ डेढ़ साल के दूधमुंहे बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मां समेत दूधमुंहे बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा है।

लहचूरा थाने के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा खेती किसानी करता है। 2 मई 2022 को उसकी शादी मऊरानीपुर के कोटरा गांव निवासी लखनलाल की छोटी बेटी पूजा (23) से हुई थी। मायकेवालों का कहना है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर ससुराल के लोग विवाद करने लगे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए पूजा से मारपीट करते थे। कुछ दिनों पहले भी उसके साथ मारपीट हुई। यह बात पूजा ने परिवार को भी बताई थी।
विज्ञापन




रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। मासूम राज की भी रोने की आवाज आई। कमरे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर पड़ोस के लोग पहुंचे। पूजा एवं उसका बच्चा आग की लपटों में घिरे थे। पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय ससुरालीजन का खेत में होना पाया गया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति कौशल कुशवाहा, सास पिंकी, ससुर चरनदास एवं ननद हीरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको हिरासत में ले लिया गया है। - गोपीनाथ सोनी, एसपी(आरए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed