{"_id":"5f536c27e2df8c554c119b92","slug":"a-minor-who-was-pregnant-by-assault-had-thrown-the-fetus-in-field-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग ने खेत में फेंका था भ्रूण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग ने खेत में फेंका था भ्रूण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 05 Sep 2020 04:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, दतिया (झांसी)
अमर उजाला ब्यूरो, दतिया (झांसी)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना उनाव क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक नवजात का शव मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की। जांच में सामने आया कि वह भ्रूण एक नाबालिग ने फेंका था।
विज्ञापन
करीब पांच महीने पहले एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था, जिससे उसे गर्भ ठहर गया। बदनामी के डर से नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। दवा खिलाए जाने से उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव में जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तब नाबालिग ने थाने पहुंचकर पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पांच दिन पहले गांव के निवासी जगदीश दांगी के खेत में एक भ्रूण पड़ा मिला था। जांच के दौरान गांव की एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि गत 10 अप्रैल की शाम छह बजे गांव का विवेक कुशवाहा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद नाबालिग को गर्भ ठहर गया। आरोपी विवेक ने उसे दवा खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसने भ्रूण को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी विवेक कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है।