{"_id":"68c9e640c64945980fbf913c50286580","slug":"a-million-bucks-a-bag-full-of-crooks-fled-stripped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मोंठ बस स्टैंड पर मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
मोंठ के गांव भरोसा निवासी रामानुज पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उसकी साली महेशश्री पत्नी कौशल किशोर निवासी डबरा मध्यप्रदेश की खेतीबाड़ी गांव में ही है। महेश श्री खेत में फसल की बुवाई कराने के मकसद से गांव आई थी। वह खेत में धान की बुवाई करवाना चाहती थी। बुवाई के खर्च का अनुमान एक लाख रुपये लगाया गया। मंगलवार की दोपहर साली डबरा जाने के लिए बाइक से उसके साथ मोंठ आई। बस स्टैंड के नजदीक स्थित सहकारी एडीबी बैंक से साली ने बुवाई के लिए एक लाख रुपये निकाले और उसे दिए। रुपये बैग में रखकर वह साली को डबरा के लिए बस में बैठाने के लिए स्टैंड पहुंचा।
इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि झपट्टा मारकर बैग ले जाने की बात गलत है। नोटों का बैग बाइक के हैंडिल पर लटका था, जिसे रामानुज की लापरवाही के चलते कोई उठाकर ले गया है। पीड़ित की तहरीर आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।