फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A massive fire broke out in a textile showroom, 16 fire brigade vehicles brought it under control in 4 hours.

Jhansi News: कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू

Fri, 24 May 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a textile showroom, 16 fire brigade vehicles brought it under control in 4 hours.
शोरूम मैनेजर का दावा, आग से एक करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बृहस्पतिवार दोपहर सदर बाजार स्थित ब्रांडेड कपड़ों के दो मंजिला शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दुकान के बाहर तक निकलने लगीं। आग फैलती देख पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार धड़ाधड़ शटर गिराकर वहां से भाग निकले। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। आग को फैलता देख सेना की दमकल को भी बुला लिया गया। दमकल की 16 गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। स्टोर मैनेजर ने पुलिस को करीब एक करोड़ के नुकसान की बात बताई है।
सदर बाजार में थाने वाली सड़क पर डब्ल्यू नामक कपड़ों के ब्रांड का दो मंजिला शोरूम है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:15 बजे रोजाना की तरह स्टोर में काम करने वाले मनीष ने शटर खोला। जैसे ही उसने लाइट की मेन स्विच ऑन की उसी समय शार्ट सर्किट हुआ और अंदर स्टोर रूम में आग लग गई। अंदर से धुआं निकलता देख उसने शोर मचाकर सबको बाहर कर दिया। उस समय दुकान में स्टोर संचालक समेत तीन कर्मचारी ही थे। स्टोर में आग भड़कते ही वहां मौजूद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्टोर के सामने के दुकानदार मोहन सोनी समेत अन्य ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, आग फैलती गई। उन्होंने तुरंत सदर थाने में सूचना दी। थोड़ी देर में सीओ सिटी राजेश राय फोर्स के साथ पहुंच गए। दमकल की गाड़ियों को भी बुला लिया गया। शोरूम के बाहर लगे शीशे को तोड़कर दमकलकर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। स्टोर संचालक सलमान खान ने पुलिस को करीब एक करोड़ रुपये नुकसान होने की बात बताई है।
विज्ञापन


इनसेट

जलकर नष्ट हो गया पूरा शोरूम, घरों से सिलिंडर लेकर भागे लोग

शोरूम में आग के धधकते ही आसपास दहशत फैल गई। स्टोर के पास स्पोटर्स स्टेशन, अशोक जनरल स्टोर, मोना रेडिमेड स्टोर, मनीष स्टोर, बाबा ज्वैलर्स नाम से दुकानें हैं। सभी दुकानदारों ने भी घबराकर अपनी दुकानें बंद कर दीं। आसपास घरों के लोग गैस सिलिंडर लेकर दूर चले गए। बाजार में बड़ी आग की सूचना पर पारीछा, भेल एवं सेना की कुल 16 दमकल गाड़ियां पहुंच गईं। शोरूम का सामान जलकर राख हो गया लेकिन, आसपास की दुकानों में आग फैलने से रोक लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला के मुताबिक आग को समय पर बुझा लिया गया। आसपास की दुकानों में आग नहीं फैल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शार्ट सर्किट की वजह से चौथी आग
पिछले एक महीने के दौरान झांसी महानगर में शार्ट सर्किट की वजह से चौथी बड़ी आग लगी है। इसी माह सीपरी बाजार इलाके में कोहली स्टोर में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी थी। इसी तरह गल्ला मंडी स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम बूथ समेत सीपरी बाजार के एक रिहायशी कॉलोनी में भी शार्ट सर्किट की वजह से ही ही आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed