फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A lot of chain pulling is happening between Chhatarpur and Gwalior-Morena.

Jhansi News: छतरपुर और ग्वालियर-मुरैना के बीच खूब हो रही चैन पुलिंग

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
A lot of chain pulling is happening between Chhatarpur and Gwalior-Morena.
झांसी। आपात स्थिति में ट्रेन को रोकने को लगाई गईं चैन का इस्तेमाल यात्री मनमाफिक कर रहे हैं। एक साल में रेल सुरक्षा बल ने सैंकड़ों की संख्या में चेन पुलिंग करने वाले पकड़े हैं। इनमें अधिकांश मामले छतरपुर स्टेशन के आसपास और ग्वालियर-मुरैना के बीच के हैं। ऐसे में अब आरपीएफ ने चेन पुलिंग बहुल इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है। मंडल छतरपुर, खजुराहो और ग्वालियर-मुरैना के बीच सबसे अधिक चैन पुलिंग के मामले होते हैं। बीते साल रेल सुरक्षा बल ने 1621 लोगों को चैन पुलिंग करते पकड़ा है। जिन पर रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बावजूद इसके चेन पुलिंग करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब आरपीएफ ने इन रेल खंडों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चिह्नित किए गए मार्ग पर आरपीएफ की सतर्कता दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन

---------
आज से नहीं चलेगी गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
झांसी। बीना रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे वॉशेबल एप्रन के निर्माण के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इन्हीं में आज से गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस और कल से सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का संचालन अगले माह मई तक के लिए निरस्त हो गया है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियत तिथि से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed