फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A land dealer has filed a complaint against his brother, accusing him of selling land fraudulently.

Jhansi News: जमीन कारोबारी ने भाई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, धोखाधड़ी करके जमीन बेचने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A land dealer has filed a complaint against his brother, accusing him of selling land fraudulently.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सिविल लाइंस निवासी जमीन कारोबारी भरत प्रेमानी ने धोखाधड़ी के आरोप में भाई योगेंद्र प्रेमानी एवं भतीजे मयंक प्रेमानी के खिलाफ नवाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भरत ने पुलिस को बताया कि वह केडी इंफ्रा सिटी, पुराना डमरू सिनेमा, रिद्धि-सिद्धि कांपलेक्स, एलएलपी, तारा देवी बिल्डटेक, बसेरा इंफ्राटेक समेत तमाम कंपनियों में अपने भाई के साथ पचास फीसदी का साझेदार है। उनके नाम लहर गिर्द में 334.57 वर्गमीटर जमीन है। उसके भाई योगेंद्र ने यह पूरी जमीन गलत तरीके से बेच दी। इसी तरह रक्सा में 2.348 हेक्टेअर समेत कई अन्य जगहों पर भूमि को बिना उनकी इजाजत के अकेले ही बेच दिया। इनको बेचने का अधिकार उसके भाई के पास नहीं है। योगेंद्र ने अपने पुत्र मयंक की मदद से यह फर्जीवाड़ा किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी ने उनको पीटकर घायल कर दिया। नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed