{"_id":"5ec41be78ebc3e907c685994","slug":"a-laboure-women-new-born-in-train-one-more-jhansi-news-jhs167100472","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और श्रमिक महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और श्रमिक महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चेन्नई से अयोध्या जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में सवार गर्भवती महिला ने सोमवार की रात चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में सवार दूसरी महिलाओं ने प्रसव कराया। ट्रेन के झांसी स्टेशन आने पर स्वास्थ्य टीम ने जच्चा- बच्चा की जांच की। जांच में दोनों के स्वस्थ मिलने पर उनको आगे की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई। सोमवार की सुबह अहमदाबाद से बांदा जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में सवार रायबरेली निवासी मधु ने बच्ची को जन्म दिया था।
अयोध्या के रहने वाले धर्मेंद्र चेन्नई में मजदूरी करते हैं। सोमवार की रात वे चेन्नई से अयोध्या जा रही 06175 श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर गर्भवती पत्नी नीलम (32) के साथ यात्रा कर रहे थे। महिला एस 18 कोच की बर्थ नंबर 30 पर बैठी थी। ट्रेन जब ललितपुर व झांसी स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। वह दर्द से कराहने लगी। यह देख ट्रेन में बैठी दूसरी महिलाएं मदद के लिए पहुंच गईं। चलती ट्रेन में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी गई। ट्रेन के रात दो बजे प्लेटफार्म पर आने पर स्वास्थ्य टीम, जीआरपी, आरपीएफ, टिकट चेकिंग स्टाफ व डिप्टी एसएस वाणिज्य मौके पर पहुंच गए। महिला का हालचाल जाना गया। बाद में जच्चा बच्चा स्वस्थ होने पर उनको आगे की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई।