फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A Kidnape girls dead in bopal hospital

झांसी से अपहृत किशोरी ने भोपाल में तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Sat, 07 Nov 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
A Kidnape girls dead in bopal hospital
झांसी। डेढ़ साल पहले नवाबाद थाने के शिवाजी नगर से अपहृत किशोरी ने भोपाल के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। अपहरण के बाद उसे खूब यातनाएं दी गई। खाना भी समय पर नहीं मिला। किशोरी की मौत के बाद भोपाल में राजनीति गरमा गई है। हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जेहाद बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने अपहरण के इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे झांसी लाया जा रहा है। शनिवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

भोपाल निवासी पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग पुत्री अपने परिजनों के साथ झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर आई थी। उसके परिजनों को थाना प्रेमनगर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेना था। 13 जून 2019 की सुबह वह घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी, इसके बाद वह नहीं लौटी। इस पर नवाबाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। इस दौरान किशोरी के पिता ने बताया कि भोपाल निवासी ताहिर पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पिता का आरोप है कि वह कई बार भोपाल के पुलिस अफसरों से भी मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक इस मामले में नया मोड़ आया। अपह्त की गई किशोरी को दूसरे नाम से भोपाल के एक हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। यह सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पाया गया कि किशोरी को झांसी से अपहृत करके भोपाल लाया गया था। इस संबंध में नवाबाद थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। उधर, घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और लव जेहाद बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री की बरामदगी के लिए वह कई बार पुलिस अधिकारियों से मिला, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हंगामा देख पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसएसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश के बाद एक टीम नवाबाद थाने से भोपाल रवाना हो गई। भोपाल पुलिस ने युवक को झांसी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को झांसी लाया जा रहा है।
कई दिनों से पेट में नहीं गया था अन्न का दाना
नाबालिग के पोस्टमार्टम में पता चला है कि उसने कई दिनों से अन्न का दाना भी नहीं खाया था। उसका पेट पूरी तरह खाली था। शरीर में मात्र तीन प्रतिशत होमोग्लोबिन बचा था। इसके चलते अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।
किराए के मकान से रहते थे दादा-दादी
नाबालिग के दादा-दादी शिवजी नगर स्थित एक मकान में किराए से रहते थे। वह एक बैंक से कैशियर के पद से रिटायर्ड हैं। घटना के बाद वह भी भोपाल में रहने लगे थे।

भोपाल व झांसी की पुलिस करेगी विवेचना
किशोरी के लापता होने के बाद से नवाबाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अब इस मामले की जांच भोपाल पुलिस भी करेगी।
किशोरी के लापता होते ही नवाबाद पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने बरामदगी के प्रयास भी किए। भोपाल में किशोरी की मौत हो गई है। नवाबाद पुलिस आरोपी को लेकर झांसी आ रही है। अदालत में पेश करने के बाद युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी है। पुलिस हर बिंदू पर गहनता से जांच करेगी।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed