{"_id":"6a7b864f8ba6599d3d04be16","slug":"a-kalash-pujan-rath-yatra-of-saint-shiromani-ravidas-was-taken-out-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-11059-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संत शिरोमणि रविदास की कलश पूजन रथ यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संत शिरोमणि रविदास की कलश पूजन रथ यात्रा निकाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की कलश पूजन रथ यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ चिरगांव रेलवे स्टेशन स्थित हनुमानजी मंदिर से हुआ। इसके बाद ग्राम छिरौना, तालाबपुरा स्थित बीजासेन माता मंदिर, ग्राम बरल एवं ग्राम पहाड़ी में पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा की देखरेख में संपन्न हुआ। पूजन मुख्य पुजारी संतराम पेंटर ने कराया। कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री अरविंद अहिरवार रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष पवन गौतम समेत ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, उमाशंकर राजपूत, करुणेश बाजपेई, हेमंत खंताल, बरल प्रधान केशव राजपूत आदि मौजूद रहे।