{"_id":"684ee37e1ed8a893ce02df2f","slug":"a-huge-consignment-of-ganja-was-caught-in-jhansi-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई: एसटीएफ ने 2.30 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े, बिजनौर जा रहा था माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई: एसटीएफ ने 2.30 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े, बिजनौर जा रहा था माल
Sun, 15 Jun 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:55 PM IST
सार
गांजा तस्करी में इस्तेमाल हुए मिनी ट्रक में हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसमें गांजा छत्तीसगढ़ के रायपुर से छिपाया गया। पुलिस छत्तीसगढ़ के नंबर प्लेट वाला ट्रक तलाश रही थी लेकिन, समय रहते पुलिस को इसका पता चल गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ (प्रयागराज) ने रविवार दोपहर झांसी-कानपुर हाईवे के मोंठ बाइपास के पास मिनी ट्रक में मछली के दाने के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 2.30 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक सवार दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे की खेप रायपुर से बिजनौर ले जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने दो तस्करों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनको तलाश रही है।
विज्ञापन
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि एसटीएफ को गांजा तस्करी करके बिजनौर ले जाने की बात मालूम चली थी। सुराग मिलने पर प्रयागराज एसटीएफ ने झांसी-कानपुर हाईवे पर मोंठ बाइपास के पास मिनी ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर मछली को खिलाने वाले दानों के बीच 2.30 क्विंटल गांजा छिपाकर रखा गया था। बाजार में इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक में सवार बिजनौर, धामपुर की फुलबाग कॉलोनी निवासी राहुल कुमार एवं दरभंगा बिहार निवासी जयप्रकाश पासवान को पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि बरेली के आवंला निवासी यूसुफ अंसारी एवं प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी पवन पांडेय के लिए वह लोग गांजा तस्करी करते हैं। पुलिस टीम इनको भी गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मोंठ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम में एसटीएफ उपनिरीक्षक रणेंद्र सिंह, प्रभंजन पांडेय, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मिनी ट्रक में हरियाणा का नंबर देख चकराई पुलिस
गांजा तस्करी में इस्तेमाल हुए मिनी ट्रक में हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसमें गांजा छत्तीसगढ़ के रायपुर से छिपाया गया। पुलिस छत्तीसगढ़ के नंबर प्लेट वाला ट्रक तलाश रही थी लेकिन, समय रहते पुलिस को इसका पता चल गया। तब जाकर एसटीएफ मोंठ के पास इस मिनी ट्रक को पकड़ सकी। झांसी के रास्ते होने वाली गांजा तस्करी इसके पहले भी पकड़ी जा चुकी। 26 अप्रैल को बबीना में करीब एक करोड़ रुपये कीमत का गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर पकड़े गए थे। ट्रक के भीतर काजू के छिलकों के नीचे छुपाकर इसे ले जाया जा रहा था। अधिकांश गांजा उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ से खरीदकर पंजाब समेत उत्तर भारत की ओर भेजा जाता है।