{"_id":"67e1b1145c450224520b0ef4","slug":"a-high-speed-school-bus-full-of-children-overturned-20-children-injured-jhansi-news-c-11-jhs1009-519695-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल
विज्ञापन
- हादसे के बाद बच्चों को निकालने की जगह भागा चालक, पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। पूंछ के बरोदा बबाई गांव के पास सोमवार सुबह बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 बच्चे घायल हो गए। कई बच्चों के सिर एवं पांव में चोट आई है। जबकि हादसे के बाद चालक गेट खोलकर निकल भागा। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर घायल बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी स्कूली बच्चों की उम्र 12-14 साल के बीच है। यहां से पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। पुलिस आरोपी चालक बलबीर सिंह उर्फ बब्बा को तलाश रही है।
पूंछ कस्बे से 30 बच्चों को चालक बलवीर सोमवार सुबह मायानंद इंटर कॉलेज ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जैसे ही बस पूंछ के बरोदा बबाई गांव के पास पहुंची, रफ्तार तेज होने के कारण पुलिया के पास सड़क किनारे जाकर पलट गई। चालक गेट खोलकर निकल भागा। बस पलटने से बच्चे रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। शीशा तोड़कर घायल बच्चों को बाहर निकाला।
हादसे में विवेक, अंकित, नीलम गोस्वामी, अक्षय कुशवाहा, आभा वर्मा, अनन्या, पूनम, शिवानी, शिखा, शिवानी, मोना, इशांत, राजवीर, वर्षा, विशाल गोस्वामी, निकेत, श्रुति, संस्कार, रितिक, प्रिंस घायल हो गए। यह सभी पूंछ के रहने वाले हैं। घायल बच्चों को पूंछ के निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पांच बच्चों की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक आरोपी चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
लापरवाही बनी हादसे की वजह
हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि चालक इसके पहले भी कई बार बस को निर्धारित गति सीमा से तेज दौड़ता पकड़ा जा चुका है। बस से स्कूल जाने वाले विद्याार्थियों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी लेकिन प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे के कई विद्यालयों में लगे वाहनों का भी यही हाल है। उनमें भी सुरक्षा के किसी मानक का पालन नहीं किया जाता। कबाड़ हो चुके वाहन बच्चे को लाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाया जाता है। चालकों का सत्यापन स्कूल प्रबंधन नहीं कराता। गति सीमा का भी ध्यान नहीं रखा जाता।
बदहवास हाल में पहुंचे परिजन
बस के पलट जाने की खबर अभिभावकों तक पहुंची तो वह बदहवास हाल में घटना स्थल पर जा पहुंचे। तब तक अधिकांश घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। बच्चों को घायल देख उनकी मां बिलखने लगीं।
वर्जन
जिस बस से हादसा हुआ उसकी फिटेनस थी। वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी था। किस वजह से हादसा हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। - डाॅ. सुजीत कुमार, एआरटीओ, प्रशासन