फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A grand procession of Ramji was taken out

Jhansi News: रामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Ramji was taken out
मऊरानीपुर। श्री रामजन्मोत्सव पर्व (रामनवमी) पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मणजी की प्राण-प्रतिष्ठित देव प्रतिमाएं विमान में चल रही थीं। उनके आगे देवी देवताओं के आर्कषक स्वरूप एवं देवी देवताओं के चित्र चल रहे थे। जिनमें श्रीराम सीता के स्वरूप, हनुमान जी, काली जी, शंकर जी, खाटू श्याम, राधा कृष्ण सहित अनेक देवताओं के स्वरूप चल रहे थे, उनके साथ ठेले पर अनेक देवताओं के चित्र चल रहे थे। हेलीकाॅप्टर द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा में सांसद अनुराग शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, विधायक डाॅ. रश्मि आर्य, पप्पू सेठ, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिशचंद्र आर्य, सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, मुकेश पटेल, जमुना कुशवाहा, आशीष बिलैया, सुनील जैन, संजय पहारिया, कमलेश तिवारी, विक्की साहू उपस्थित रहे। शोभायात्रा महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, मोदी चौराहा, टीकमगढ़ बस स्टैंड, मुहल्ला परवारीपुरा, कुरैचानाका, बजरिया, सराफा बाजार, नगर पालिका चौराहा होती हुई, अम्बे माता मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article