{"_id":"5deeae278ebc3e87d012f5e8","slug":"a-gowansh-die-in-goshala-jhansi-news-jhs15458476","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में गोवंश की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में गोवंश की मौत से मचा हड़कंप
विज्ञापन
A gowansh die in goshala
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसराय (झांसी)। मड़ोरी गोशाला में सोमवार को कई गोवंशों की मौत होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। शिवसैनिकों ने गोशाला पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि एक दर्जन गोवंशों की मौत हुई है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि चार बछड़े और एक गाय की मौत हुई है।
सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर शिवसैनिक गोशाला पहुंचे। उनका कहना है कि वहां पर एक दर्जन गोवंश मृत पड़े थे। प्रधान जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर मृत गोवंशों को दफनवा रहे थे। इसका वीडियो बनाया गया। इसकी जानकारी उप जिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी बामौर रामवंत को दी गई। सारे फोटो और वीडियो दिखाए गए। जहां पर मृत गोवंश दफनाए गए वहां पर भी दिखाया गया। इसके बाद भी अफसरों का रवैया बहुत लचर रहा। शिवसैनिकों ने रोष जताते हुए प्रधान और गोशाला संचालकों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।
वहीं एसडीएम का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद गोवंश को दफनाया गया है। अन्य बीमार गोवंशों का इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी और सचिव को रोज गोशाला का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। गोशाला की सारी व्यवस्थाएं दो दिन में ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि गोशाला में अव्यवस्था है। जाड़े में भी खुले में गोवंशों को रखा जा रहा है। गोवंशों को रखने के लिए कोई शेड भी नहीं डाला गया है। वहां पर भूसे और पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इस दौरान मंडल प्रमुख मनोज शर्मा कपिल पटैरिया, प्रद्युम्न सुट्टा, संदीप श्रीवास, गौरव ठाकुर, सुमित ठाकुर, अमित कुशवाहा, दीपक राज, नरेंद्र यादव, रवि सिंगार, दिलीप रिछारिया, शिवम उपस्थित रहे।
गुरसराय। सूबे की योगी सरकार गोपालन के लिए तमाम योजनाएं बना रही है और छुट्टा गोवंशाें के लिए बने आश्रय स्थलों पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं नगर में दो-दो गोशालाओं के संचालन के बाद भी गोवंशों की बेकद्री हो रही है। गोविंद जी चौराहे के पास घायल अवस्था में पड़े गोवंश की पीड़ा एक बालिका ने समझी और उसकी घंटो सेवा कर इंसानियत की मिसाल पेश की।