{"_id":"69601696c6ed0efbe7025651","slug":"a-fraud-of-28-lakh-rupees-was-committed-by-luring-people-with-the-promise-of-making-them-distributors-jhansi-news-c-11-jhs1004-716481-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वितरक बनाने का झांसा देकर 28 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वितरक बनाने का झांसा देकर 28 लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फर्जी विज्ञापनों के झांसे में आकर व्यापारी कुनाल कोहली 28 लाख रुपये गवां बैठा। साइबर ठगी से पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि कंपनी की ओर से उसे कोलकाता बुलाया गया। फर्जी ऑफिस के अलावा चकाचौंध सेटअप दिखाकर वितरक बनाने व माल भेजने के नाम पर विभिन्न खातों में 28 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सूद कालोनी में रहने वाले कुनाल कोहली पुत्र सतीश चंद्र कोहली ने पुलिस से शिकायत की। इसमें बताया कि मार्च 2025 में सोशल मीडिया पर उसने एक कंपनी के नाम का विज्ञापन देखा। इस पर उसने कंपनी से संपर्क किया तो 22 अप्रैल 2025 को उसे कोलकाता बुलाया गया। वहां फर्जी ऑफिस सेटअप, जाली दस्तावेज, नकली आईडी कार्ड, फर्जी लाइसेंस, प्रजेंंटेशन समेत तमाम ऑफर का झांसा देकर उससे विभिन्न खातों से 28 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद जब उसने कंपनी व उन व्यक्तियों के नंबर पर फोन किया तो सभी बंद मिले।
कंपनी की ओर से उसे न कोई माल भेजा गया और न वितरक बनाया गया। ठगी होने पर उसने इसकी शिकायत साइबर थाना सहित अन्य सभी पोर्टल पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर कुनाल ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। शहर कोतवाली प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।