फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A follower of the SP Rural committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: एसपी ग्रामीण के फालोवर ने जहर निगलकर दी जान

Sun, 07 Dec 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A follower of the SP Rural committed suicide by swallowing poison.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार के आवास पर तैनात फालोवर आदेश रायकवार (50) पुत्र राम अवतार ने शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास में जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ पुलिस अफसर भी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद की वजह से आदेश ने जहर निगला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ओरैया के फफूंद निवासी आदेश पिछले कई महीनों से एसपी ग्रामीण के आवास पर काम करता था। परिवार के साथ पुलिस लाइन के पास घरईया लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अवकाश लेकर परिवार के साथ शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार को ड्यूटी पर लौटा था। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे आदेश अपने कमरे में अचेत हाल में पड़ा था। यह देख परिजनों ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। हालत नाजुक होने पर आईसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसकी सूचना पर एसपीआरए डा.अरविंद, सीओ लाइन रामवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह समेत अन्य अफसर पहुंच गए।

परिवार के लोग भी आ गए। शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि किस बात को लेकर विवाद था, यह अभी साफ नहीं हो सका है। अभी किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed