फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A five-member team will investigate the derailment of the goods train

Jhansi News: मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम

Fri, 21 Jul 2023 10:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
A five-member team will investigate the derailment of the goods train
- जिम्मेदार कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वहीं, आठ घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी के उतरे हुए पहियों को शुक्रवार की सुबह पटरी पर चढ़ाया जा सका।
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार-पांच के पास यार्ड में बृहस्पतिवार की रात 8.25 बजे मालगाड़ी के तीन वैगनों के पहिये पटरी से उतर गए थे। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। रात भर वैगनों को वापस पटरी पर लाने का काम किया जाता रहा। शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे मालगाड़ी वापस पटरी पर लौटी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए कोचिंग डिपो अधिकारी राजीव अवस्थी की अगुवाई में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता लाइन व सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता को शामिल किया गया है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट रेल प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed