फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A fine of Rs 1 lakh was imposed on the refreshment room and Rs 50,000 on the food plaza.

Jhansi News: रिफ्रेशमेंट रूम पर एक लाख व फूड प्लाजा पर 50 हजार का जुर्माना

Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1 lakh was imposed on the refreshment room and Rs 50,000 on the food plaza.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्लेटफार्म पर गुणवत्तापूर्ण खानपान व्यवस्था के दावों की बृहस्पतिवार को हवा निकल गई। रेल मुख्यालय से आए सीसीएम (पीएस) मनोज कुमार सिंह ने दो दिन पुरानी ग्रेवी व नाॅनवेज व वेज खाना को एक साथ रखे जाने के अलावा किचेन में गंदगी पाए जाने पर रिफ्ररेशमेंट रूम पर एक लाख व फूड प्लाजा पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वीआईपी लाॅज में गंदी कुर्सियां व खराब सोफा मिलने पर 25 हजार तो पे एंड यूज शौचालय में गंदगी व पानी न आने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
झांसी स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं व सफाई से असंतुष्ट सीसीएम ने मंडल अफसरों को भी आड़े हाथ लिया। अफसर के सख्त रुख से मंडल वाणिज्य अफसरों में हड़कंप मचा रहा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस से झांसी आए उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग एवं यात्री सुविधा) मनोज कुमार सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण किया। रिफ्ररेशमेंट रूम पहुंचकर बेस किचिन के साथ फ्रिज में रखे खाद पदार्थों को देखकर दंग रह गए। फूड प्लाजा में गंदगी के बीच बन रहे खाने को देख असहज महसूस किया। इस पर उन्होंने आईआरसीटीसी सुपरवाइजरों की फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं सीनियर डीसीएम ने प्लेटफार्म पर संचालित फ्रूड स्टॉल का निरीक्षण कर स्टॉल के बाहर अतिक्रमण कर फैले सामान पर नाराजगी जताते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए। प्लेटफार्म पर सफाईकर्मियों की तैनाती के अलावा जिम्मेदारी तय किए जाने के आदेश दिए। मौके पर सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, सीनियर डीसीएम फ्रेड नीरज भटनागर, स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed