फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A father, saddened by his son's affair with a married woman, swallowed poison and died

Jhansi News: शादीशुदा महिला से बेटे के अफेयर से दुखी पिता ने निगला जहर, मौत

Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
A father, saddened by his son's affair with a married woman, swallowed poison and died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। मऊरानीपुर के घाट कोटरा गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद उर्फ रघु (43) ने बेटे के शादीशुदा महिला से अफेयर होने से दुखी होकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।

घाट कोटरा गांव निवासी रामेश्वर खेती किसानी के साथ ऑटो भी चलाते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी तीन बेटियों समेत एक बेटा कल्लू है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी रंजना के साथ कल्लू दिल्ली में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वहां कल्लू का शादीशुदा महिला से अफेयर हो गया। यह बात पता चलने पर पिता रामेश्वर उसे समझाने दिल्ली गए थे। वहां बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

कल्लू अपने पिता की बात सुनने को राजी नहीं हुआ। पिता ने अपनी जान देने तक की बात कही लेकिन रघु वापस आने को राजी नहीं हुआ। इससे दुखी होकर रामेश्वर घर लौट आए। बृहस्पतिवार रात में उन्होंने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की आगे की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
मोबाइल गेम में भी पैसा हार चुका बेटा
परिजनों ने बताया कि इकलौता बेटा होने के नाते कल्लू को परिवार के लोग लाड़-प्यार करते थे। मांगने पर उसे पैसे भी देते थे। कल्लू को मोबाइल गेम खेलने का शौक था। इसमें वह करीब 50 हजार रुपये हार चुका था। परिजनों के मना करने पर भी वह मानता नहीं था। मोबाइल पर गेम खेलने के लिए उसने किस्त पर मोबाइल खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed