फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A father died in a road accident while going to give Bhaat for his daughter's wedding

Jhansi News: बेटी की शादी का भात देने जाते पिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A father died in a road accident while going to give Bhaat for his daughter's wedding

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेटी की शादी के सात दिन पहले सड़क हादसे में घायल पिता की मौत हो गई। वह पत्नी, बेटी समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ शादी का भात देने जा रहे थे। हादसे में उनके भांजे की दो दिन पहले मौत हो चुकी जबकि पत्नी समेत बेटी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे से शादी वाले घर में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एरच के कुडरी गांव निवासी माधव सिंह (50) पुत्र महेंद्र की बेटी पिंकी की 30 अप्रैल को शादी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। परिजनों के मुताबिक 20 अप्रैल को माधव अपनी पत्नी दीपा के साथ भात की रस्म के लिए कार से नवादा (हमीरपुर) जा रहे थे। उनके साथ छोटी बेटी रिंकी समेत अन्य रिश्तेदार सवार थे। कार माधव का भांजा पवन (30) चला रहा था। उनका कहना है हमीरपुर के चिकासी थाना के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पवन सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि घायलों को झांसी लाया गया। एक निजी अस्पताल में नाजुक हाल में माधव सिंह को भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान माधव ने दम तोड़ दिया वहीं, अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। माधव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed