{"_id":"6362be595945367fa66c778e","slug":"a-farmer-hanging-sucide-dehat-news-jhs2320611126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फंदे से झूलकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। क्षेत्र के बम्होरी चकारा निवासी किसान ब्रगभान पुत्र स्वामी अहिरवार ने मंगलवार की शाम को खेत में फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि खेत में ही बुवाई और जुताई का काम चल रहा था। शाम को घर वाले खेत में पहुंचे तो देखा ब्रगभान फांसी पर झूल रहा है। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कर्ज में डूबा था।
मृतक किसान के बड़े भाई उमेश ने बताया छोटा भाई कर्ज के कारण कई दिनों से परेशान था। पिता स्वामी प्रसाद अहिरवार के नाम लगभग 13 एकड़ खेती की जमीन है। जिसमें वह और उसका छोटा भाई ब्रगभान खेती करता था। खरीफ की फसल बारिश के कारण बर्बाद हो गई थी। बैंक का छह लाख और साहूकार का चार लाख कर्ज है। छोटे भाई की शादी हो गई थी। कर्ज के बोझ के कारण उसने खुदकुशी कर ली।
वहीं जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मामले की सूचना फोन के माध्यम से उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा को दी गई। परिहार ने मृतक किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। मौके पर पूर्व विधायक प्रागी लाल अहिरवार, शेखर राज बड़ोनिया, ग्राम प्रधान सेवा राम आर्य, रंजीत कुमार, उमेश कुमार, प्रताप नारायण, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, नरेश कुमार, कमलेश, घना राम, राजा बाबू, मुकेश, बल्लू, नीरज, रामशरण, विजय, जय हिंद, नायक संतोष नायक, भज्जू, रविशंकर, हरि ओम, श्री राम प्यारेलाल बेधड़क आदि मौजूद रहे।