{"_id":"635045fcb4a29d6d8f0a1180","slug":"a-farmer-dead-for-accident-jhansi-news-jhs231282099","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, तीन घायल
Thu, 20 Oct 2022 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:16 AM IST
सार
पृथ्वीपुर के थाना जेरोन के ग्राम ततारपुर निवासी विनोद पाल (25) लोडर से मूंगफली बेचने भोजला मंडी जा रहे थे। उनके साथ ग्राम जवाहरपुरा निवासी भागीरथ पाल, बैजनाथ अहिरवार व श्यामलाल केवट भी थे। सभी रात 12 बजे अपने गांव से निकले थे। सुबह तकरीबन तीन बजे भोजला ओवरब्रिज पर पहुंचने पर लोडर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में लोडर में ट्रक की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी किसान मूंगफली बेचने मंडी जा रहे थे। इसी दरम्यान वे हादसे का शिकार हो गए। मृतक के तीन अबोध बच्चे हैं।
पृथ्वीपुर के थाना जेरोन के ग्राम ततारपुर निवासी विनोद पाल (25) लोडर से मूंगफली बेचने भोजला मंडी जा रहे थे। उनके साथ ग्राम जवाहरपुरा निवासी भागीरथ पाल, बैजनाथ अहिरवार व श्यामलाल केवट भी थे। सभी रात 12 बजे अपने गांव से निकले थे। सुबह तकरीबन तीन बजे भोजला ओवरब्रिज पर पहुंचने पर लोडर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे चारों घायल हो गए।
लोडर में लदी मूंगफली भी सड़क पर फैल गई। सूचना पाकर पुलिस की पीआरवी वैन मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिये चारों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां विनोद पाल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक विनोद पाल के परिवार में पत्नी राहिल्या के अलावा दो बेटी वैष्णवी (7) व राधा (6) तथा बेटा आर्यांश (4) हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। त्योहार के पहले हुई इस घटना से गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।