{"_id":"688e5adcb6bc9858780f0d8d","slug":"a-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-on-a-noose-in-his-field-jhansi-news-c-332-1-ban1001-101471-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत पर किसान ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत पर किसान ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। विकासखंड बंगरा के ग्राम रजपुरा में एक बुजुर्ग किसान ने खेत पर लगे पेड़ के सहारे गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत के बाद से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बंगरा के ग्राम रजपुरा निवासी छेदीलाल रायकवार (65) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। शनिवार की देर शाम उसने खेत पर लगे पेड़ के सहारे गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि किसान ने आत्महत्या की है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
वहीं, परिजन का कहना है कि मृतक की अतिवृष्टि से फसल खराब हो गई थी, जिससे वह परेशान था। मृतक के नाम तीन बीघा जमीन है, जिसका क्रेडिट कार्ड भी बना हुआ है।