फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A drunken soldier created ruckus in AP Express and was deboarded at Jhansi.

Jhansi News: एपी एक्सप्रेस में सैन्यकमी ने नशे में किया हंगामा, झांसी में उतारा गया

Mon, 01 Jul 2024 06:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
A drunken soldier created ruckus in AP Express and was deboarded at Jhansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आंध्र प्रदेश (एपी) एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान शराब के नशे में सैन्यकर्मी ने जमकर हंगामा किया और सहयात्रियों को भी गालियां दीं। इससे गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उसे उतारने के लिए ट्रेन की चेन पुलिंग कर हंगामा शुरू कर दिया। झांसी कंट्रोल रूम ने घटना की जानकारी सेना पुलिस (एमसीओ) को देते हुए सैन्यकर्मी को ट्रेन से उतार लिया।

घटना शनिवार की है। जब नई दिल्ली से विशाखापट्टनम को जाने वाली एपी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में सवार सैन्यकर्मी ने शराब के नशे में हंगामा किया। ट्रेन जब ग्वालियर स्टेशन से झांसी की ओर बढ़ रही थी, तब उसने यात्रियों से झगड़ा करते हुए उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। यहां सहयात्रियों ने टीटीई से शिकायत की। इसके बाद टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए घटना से अवगत कराया। यहां ट्रेन के रात 1:10 बजे झांसी पहुंचते ही आरपीएफ, जीआरपी और सेना पुलिस भी कोच में पहुंच गई। सुरक्षा बल का कहना था कि सैन्यकर्मी विशाखापट्टनम जा रहा है और उसे समझा दिया गया, अब वह हंगामा नहीं करेगा। लेकिन, यात्री इस बात पर राजी नहीं हुए और उसे ट्रेन से उतारने को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान ट्रेन रवाना हुई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद एमसीओ ने जवान को ट्रेन से उतार लिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असल ने बताया कि हंंगामा कर रहे सैन्यकर्मी को एमसीओ ने उतार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed