{"_id":"675609bf5ac0ca4cdd08bcd7","slug":"a-drunk-car-driver-hit-a-police-inspector-jhansi-news-c-11-1-jhs1033-449781-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नशे में चूर कार सवार ने दरोगा को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नशे में चूर कार सवार ने दरोगा को मारी टक्कर
Mon, 09 Dec 2024 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
जेल चाैराहे पर हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार। संवाद
जीवनशाह तिराहे से जेल चौराहे के बीच आधा दर्जन दोपहिया सवार आए चपेट में
एसएसपी ऑफिस के गेट में भी मारी टक्कर, हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकला आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार रात करीब सवा दस बजे शराब के नशे में चूर युवक बेकाबू कार लेकर सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा। जीवनशाह तिराहा से जेल चौराहे के बीच आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को टक्कर मारते हुए भागा। एसएसपी ऑफिस के पास पहुंचने पर बैरीकेडिंग को टक्कर मारकर उड़ा दिया।
उसी समय ड्यूटी खत्म करके लौट रहे कंट्रोल रूम प्रभारी सरवर सिंह भी उसकी चपेट में आ गए। दरोगा सरवर सिंह ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तब भागते समय युवक ने कार एसएसपी ऑफिस के बाहर गेट से भिड़ा दी। यहां से गाड़ी बैक करके जेल चौराहे की ओर भागने की कोशिश करने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गई।
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात करीब 10 बजे कार सवार युवक सबसे पहले जीवनशाह तिराहे पर दिखा था। यहां से बड़ी स्पीड में वह कार लेकर निकला। कई दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आकर घायल हुए, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के पास दरोगा को टक्कर मारने के बाद भी युवक ने कार नहीं रोकी। कार से जो युवक उतरा वह शराब के नशे में होने की वजह से बुरी तरह लड़खड़ा रहा था। उनका कहना है डिवाइडर पर कार के चढ़ने के थोड़ी देर बाद युवक के पिता कई गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने ही उस युवक को वहां से भगा दिया। कार एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की बताई जा रही है। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।