फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A drama was staged on the sacrifice of Jhansi's Lal while doing Karseva

Jhansi News: कारसेवा करते झांसी के लाल के बलिदान पर नाट्य मंचन हुआ

Sun, 21 Jan 2024 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
A drama was staged on the sacrifice of Jhansi's Lal while doing Karseva
झांसी। मानव विकास संस्थान व गोयनका पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कारसेवा करते झांसी के लाल के बलिदान पर नाटय मंचन हुआ। मंचन में शहीद जगत प्रकाश अग्रवाल की शहादत को दर्शाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक सक्षम जी, निदेशक इंजी. गौरव अग्रवाल, कंवीनर अशोक अग्रवाल काका, संजय पटवारी, संजय जी, संयोजक पूजा मल्होत्रा ने मां सरस्वती, भारत माता, भगवान श्रीराम एवं बलिदानी जगत प्रकाश अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में केसरी के लाल पर नृत्य हुआ। इस अवसर पर संजय लिखधारी, मुन्ना भैया साहू, उमेश प्रजापति, शैलेंद्र राय, वरुण गंगवार, अशोक सेन, इंजी. पीएन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, कमलेश साहू, संजय आदि मौजूद रहे। संचालन पूजा ठाकुर ने और आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


सिद्धेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया
झांसी। उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लखनऊ के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल पाठक, अरविंद दुबे, सोमेंद्र ठाकुर, आचार्य राजीव पाठक, मंगलम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भव्य शोभायात्रा निकली
झांसी। मिशन कंपाउंड जार पहाड स्थित मां सर्वेश्वरी मंदिर से गाजे - बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह - जगह स्वागत किया। महिला श्रद्धालुओं ने भजन गाये। इस अवसर पर पंडित सुबोध शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जानकी मंदिर को सजाया जाएगा भव्य
झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को महिलाएं अपने घर पर दीप प्रज्वलित करेंगी और कोतवाली परिसर स्थित राम मंदिर में हजारों दीप जलाएंगी और रंगोली बनाएगी। भजन कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा, संजय पटवारी, प्रेमलता सेन, संजना पटवारी, ऋतु पांडे, दीपा सिंह आदि मौजूद रहीं।


अयोध्या के लिए हुए रवाना
झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए झांसी से धर्माचार्य विनोद चतुर्वेदी महाराज ने प्रस्थान किया। इस अवसर पर गौड बाबा भक्त मंडल के सियाराम शरण चतुर्वेदी, रामआसरे गुप्ता, अनिल तिवारी, प्रवीण शास्त्रीआदि ने महाराज जी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed