{"_id":"629363c776b8b953452ffbef","slug":"a-doctor-from-jhansi-died-in-a-car-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चिकित्सक की मौत, दतिया जाते समय सिंध नदी पुल के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चिकित्सक की मौत, दतिया जाते समय सिंध नदी पुल के पास हुआ हादसा
Sun, 29 May 2022 05:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 29 May 2022 05:45 PM IST
सार
डॉक्टर कार से दतिया की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गोरामछिया थाना क्षेत्र के सिंध नदी पुल के पास आगे चल रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
मृतक डॉक्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के बंगरा निवासी डॉक्टर मधुर नायक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह कार से दतिया की ओर जा रहे थे। शनिवार की रात गोराघाट थाना क्षेत्र के सिंध नदी पुल के पास ट्रक से टक्कर में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डॉक्टर मधुर नायक बंगरा और मऊरानीपुर में क्लिनिक चलाते थे। शनिवार रात को वह किसी काम से दतिया की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गोरामछिया थाना क्षेत्र के सिंध नदी पुल के पास आगे चल रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और डॉक्टर मधुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर पाकर परिजन भी आनन-फानन दतिया पहुंचे। उनकी मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन