{"_id":"674b6d6aa7102c8b8d0a6714","slug":"a-car-coming-from-the-front-collided-in-jhokanbagh-four-including-an-innocent-child-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-444431-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झोकनबाग में सामने से आ रही कार को मारी टक्कर, मासूम समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झोकनबाग में सामने से आ रही कार को मारी टक्कर, मासूम समेत चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झोकनबाग गुरुद्वारा के सामने देर रात तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार और बाइक को टक्कर मार दी। सामने वाली कार को करीब 20 फुट तक घसीट ले गई। हादसे में दूसरी कार में सवार छह माह के मासूम समेत दंपती और बाइक सवार युवक घायल हो गया। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रेमनगर के नगरा निवासी ऋषभ राय की पत्नी प्रिया अपने छह माह के बेटे के साथ मायके गई थी। शुक्रवार रात ऋषभ उन्हें लेकर कार से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी कार जैसे ही झोकनबाग गुरुद्वारा के पास पहुंची, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ की कार करीब 20 फुट तक घसीटती चली गई। एक बाइक सवार भी घायल हो गया। लोगों ने बताया कि सामने से आ रही कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार चालक नशे में था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हादसे के बाद नवाबाद पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन