फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A businessman was duped of Rs 52 lakh by promising to make him a partner.

Jhansi News: पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 52 लाख

Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 52 lakh by promising to make him a partner.
झांसी। शराब के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 52 लाख रुपये ठग लिए गए। कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से जालौन के थाना सिरसाकलार के तरसौली गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात उसकी बहन के माध्यम से दतिया के पीतांबरा क्षेत्र निवासी गोविंद सिंह यादव से हुई थी। गोविंद ने खुद को डेयरी संचालक बताते हुए शराब व्यवसाय में साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि धोखाबाजी करके 1 अप्रैल 2026 को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 40 लाख रुपये ले लिए। इसके साथ ही कार्यालय के काम के लिए सामान और एक कार भी उसने ले लिया। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इस तरह करीब 52 लाख रुपये धनराशि और संपत्ति हड़प ली। काफी दिन बाद जब उन्होंने पता लगाया तब आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर उनको मालूम चला कि आरोपी शुरू से ही उनको वास्तविक साझेदारी बनाना नहीं चाहता था। अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed