{"_id":"67f630afd36ace53ad0a6f24","slug":"a-bus-full-of-passengers-collided-with-a-road-roller-half-a-dozen-including-a-home-guard-injured-three-critica-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सवारियों से भरी बस रोड रोलर से टकराई, होमगार्ड समेत आधा दर्जन घायल, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सवारियों से भरी बस रोड रोलर से टकराई, होमगार्ड समेत आधा दर्जन घायल, तीन की हालत नाजुक
Wed, 09 Apr 2025 02:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:03 PM IST
सार
हादसे में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड समेत छह लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से सवारियों से भरी बस टकरा गई। हादसे में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड समेत छह लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार सुबह कर करीब आठ बजे कानपुर की ओर से सवारियों से भरी प्राइवेट बस जैसे ही सेमरी टोल प्लाजा से आगे चिरगांव की ओर निकलते ही सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। अगली सीट पर बैठे कारगुवां निवासी होमगार्ड अलख प्रकाश राजूपत समेत पिछोर निवासी किशन लोधी, रामकुमार लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चिरगांव थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय फोर्स समेत वहां पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे में घायल होमगार्ड के दोनों पैर में गहरी चोट आई है। अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन