फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A boys fall in well dead

खेलते-खेलते कुएं में गिरा बालक, मौत

Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
A boys fall in well dead
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में घर से खेलने के लिए निकले छह वर्षीय एक बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीछे पिछोर निवासी नरेंद्र सिंह तोमर का पुत्र निखिल उर्फ लड्डू (6) बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन चार बजे घर से खेलने के लिए निकला था, परंतु इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। न मिलने पर सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस भी बालक की तलाश में जुट गई। इसी दरम्यान दो-तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक कुएं में गिर गया। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने बालक को कुएं से बाहर निकाल लिया था। आनन-फानन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed