फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A bike rider people shot gun peoples

बाइक सवार युवकों ने युवक को मारी गोली, घायल

Thu, 09 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
A bike rider people shot gun peoples
झांसी। बुधवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे थाना नवाबाद क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। कंधे में गोली लगने के कारण युवक घायल हो गया। घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक के चाचा की तहरीर पर तीन सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर थाना सदर बाजार स्थित भट्टागांव के खिरकपट्टी निवासी मनीष वाल्मीकि (28) किसी काम से स्टेशन मार्ग पर एक दुकान पर गए थे। यहां से काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बैंक किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकाें ने तमंचे से उन्हें गोली मारी। गोली कंधे में लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली मारकर बाइक सवार युवक इलाइट चौराहा की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। देर शाम पुलिस ने घायल के चाचा विनोद की तहरीर पर बाहर सैयर गेट निवासी सुमित, सचिन व सौरभ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन

घटना के समय मनीष बैंक के सामने सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके पीछे कुछ और लोग भी खडे़ थे। ऐसे में गोली चलने के दौरान यदि हमलावरों का निशाना चूक जाता तो राहगीर भी चपेट में आ सकते थे। गोली चलने के बाद मौका पर भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed