फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 65 year old woman was misdeed inside her house in Jhansi

UP: झांसी में पहले किशोर से कुकर्म...अगली रात उसकी 65 साल की विधवा मां से दुष्कर्म; ट्रक चलाते हैं दोनों आरोपी

Sat, 21 Jun 2025 10:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चिरगांव (झांसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिरगांव (झांसी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

महिला ने बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डरी हुई थी, आसपास के लोगों ने हिम्मत बंधाई, इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। बुजुर्ग महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है और वे ट्रक ड्राइवर हैं।

विज्ञापन
A 65 year old woman was misdeed inside her house in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव थाना इलाके के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। जबकि, इससे एक रात पहले आरोपियों ने महिला के नाबालिग बेटे के साथ भी कुकर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और नाबालिग बेटे साथ रहती है। छोटा-मोटा काम कर दोनों किसी तरह से गुजर-बसर कर हैं। 14 जून की रात तकरीबन दो बजे गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस आए। घर में आकर उन्होंने उसके 17 वर्षीय बेटे के साथ जबरन कुकर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे और बेटे को धमकाया। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर वह चुप रही। लेकिन, इसके बाद 15 जून की रात आरोपी एक बार फिर से उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकाकर मौके से भाग गए।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डरी हुई थी, आसपास के लोगों ने हिम्मत बंधाई, इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। बुजुर्ग महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है और वे ट्रक ड्राइवर हैं। दोनों गांव में ही रहते हैं। चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रानीपुर में शादी का झांसा देकर विधवा का किया शोषण
वहीं रानीपुर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसका पति कैंसर से पीड़ित था। पीड़ित पति के इलाज में एक युवक ने उसका सहयोग किया। इसी बीच पति की मौत हो गई। तब युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। जब वह उसके घर गई तो युवक के परिजन ने उसे मारपीट कर भगा दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- UP: शिक्षिका को ऑटो चालक से हुआ लव... उसी की गाड़ी से आने-जाने लगी स्कूल, चार साल चला प्यार, फिर आया ये मोड़

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed