{"_id":"683770f4445169eda60f2a46","slug":"a-13-storey-transit-hostel-will-be-built-for-policemen-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-565359-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा 13 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा 13 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस कर्मियों को आवास की सहूलियत के लिए कोछाभांवर में 13 मंजिली चार टॉवरों का निर्माण होगा। इन पर कुल करीब 54.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह चारों टॉवर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें लिफ्ट भी लगाई जाएगी। पहली किस्त के तौर पर 19 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। लोक निर्माण विभाग जल्द यह काम आरंभ कराने जा रहा है।
प्रशिक्षण लेने आने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने का यहां कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में उनको भटकना पड़ता है। इस असुविधा को दूर करने के लिए कोछाभांवर में 13 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल चार टॉवरों का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन पुलिस विभाग ने मुहैया कराई है। अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी के मुताबिक, पहली किस्त के तौर पर 19 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यहां 200 लोगों के रहने के लिए सिंगल रूम बनाए जाएंगे। इनमें मेस, कॉमन हॉल के साथ दो जगह पर लिफ्ट लगेगी। जल्द ही यह काम आरंभ होगा।
विज्ञापन