{"_id":"24-52640","slug":"Jhansi-52640-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजीनगर में हर तरफ मिली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजीनगर में हर तरफ मिली अव्यवस्था
Jhansi
Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी (ब्यूरो)। शुक्रवार को महापौर किरण राजू बुकसेलर ने वार्ड क्रमांक 45 शिवाजी नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर गहरा असंतोष जताते हुए मेयर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेयर को शिवाजीनगर शमशान घाट के पीछे सड़क पर कूड़े - कचरे के ढेर तथा बजबजाती नालियां मिलीं, जिस पर तत्काल सफाई कराई गई। इस दौरान नालियों के ऊपर बने मकानों के रैंप भी हटाने के निर्देश दिए। नंदू कालोनी में पुलिया के पास ईंटों के ढेर पाए जाने पर मेयर ने ईंट मालिक को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट की समस्या बताई। मेयर ने मार्ग प्रकाश विभाग को स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले छह कर्मचारियों के खिलाफ मेयर ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए। साथ ही सफाई निरीक्षक को भी कहा कि जिन क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की कमी है, वहां दलेल लगाकर सफाई की जाए। निरीक्षण के दौरान जेडएसओ महेश वर्मा, सहायक अभियंता हरगोविंद, सफाई निरीक्षक अनिल आजाद आदि मौजूद रहे।