{"_id":"24-52631","slug":"Jhansi-52631-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम
Jhansi
Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ तत्काल प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई की जाए, जिससे उनमें भय पैदा हो। जिन अपराधियों पर एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनकी गहनता से समीक्षा की जाए, ताकि उन्हें सजा दिलाई जा सके। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार को अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में दिए।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि छह दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा लोक अदालत के लिए अभी से वाद चिह्नित कर लिए जाएं। शासन की मंशा है कि जनता को आसानी से न्याय मिले। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध गंभीरता से सुने जाएं तथा तत्काल कार्रवाई हो। दहेज संबंधी मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर एसएसपी एस एस सिंह, एडीएम उमेश नारायण पांडेय व रमाकांत गुप्ता, एसपी नगर अरुण कुमार, एसडीएम सदर भगवान शरण आदि मौजूद रहे।