फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समाज को नई दिशा देते हैं कार्यक्रम

समाज को नई दिशा देते हैं कार्यक्रम

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कल्चुरी महिला सभा द्वारा बृहस्पतिवार को नंदनपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 575 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनोद यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ग को करना चाहिए, इससे समाज में फैली शिथिलता पर रोक लगाई जा सकती है। समाज को एक नई दिशा व सुंदर भविष्य दिया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय ने कहा कि संगठन को प्रभावशाली बनाए रखने के लिए ऐसे कार्य होते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुमन राय ने की। शिविर में डा डी एस गुप्ता, डा कमलेश शिवहरे, डा दीपा राय, डा एच पी राय, डा कीर्ति जायसवाल, डा अमित राय, डा रविकांत, डा धीरज महाजन, डा मुकेश शिवहरे, डा आर एन राय, डा प्रतीक शिवहरे, डा मेघा शिवहरे, डा नीलम राय, डा कंचन जायसवाल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

शिविर में निशुल्क दवाएं, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की गई। इस मौके पर ममता राय, विजय लक्ष्मी शिवहरे, मीनू चौकसे, रजनी बडौनिया, उमा गुप्ता, माधवी राय, अल्का राय, सोना महाजन, विनीता शिवहरे, रीना राय, ऊषा राय, नीलू राय, गायत्री राय, अनीता राय, विमलेश राय, भारती राय आदि उपस्थित रहीं। अंत में आभार रामेश्वर राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed