फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एलटी ग्रेड भर्ती: आवेदनों की हो रही जांच

एलटी ग्रेड भर्ती: आवेदनों की हो रही जांच

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मंडल के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक व अध्यापिका प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम (एलटी ग्रेड) में सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इनकी लिस्टिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आए आवेदनों की छंटनी का काम पूरा होने के बाद पोस्टल आर्डर की सूची बनाकर आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। शासन की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 28 नवंबर तक मेरिट लिस्ट जारी करनी है, जबकि 15 दिसंबर से काउंसलिग कर 23 दिसंबर तक नियुक्त अध्यापक- अध्यापिकाओं को तैनाती देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि झांसी मंडल के लिए एक लाख आवेदन आए हैं। झांसी, ललितपुर और जालौन में महिला अध्यापक के लिए 140 पद और पुरुष अध्यापक के लिए 105 पद सृजित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं विषयवार रिक्तियां
महिलाओं के लिए हिंदी में 19, अंग्रेजी में 18, संस्कृतमें 13, गणित/विज्ञान में 20, सामाजिक विज्ञान (सामान्य विषय) में 21, शारीरिक शिक्षा में 26 और गृह विज्ञान में 23 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह पुरुषों के लिए हिंदी में 23, अंग्रेजी में17, संस्कृत में 5, गणित / विज्ञान में 30, सामाजिक विज्ञान (सामान्य विषय) में 20, शारीरिक शिक्षा में10 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed