{"_id":"24-52219","slug":"Jhansi-52219-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर अब दिखाई नहीं देंगे एसटीडी पीसीओ बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर अब दिखाई नहीं देंगे एसटीडी पीसीओ बूथ
Jhansi
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर एसटीडी पीसीओ बूथ का लाभ यात्रियों को नहीं मिल सकेगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की आवश्यकता न देखते हुए यह निर्णय लिया है। झांसी रेलवे स्टेशन पर इस संबंध में कार्रवाई शुरू हो गई है।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों पर एसटीडी पीसीओ बूथ स्थापित करने की योजना शुरू की थी, ताकि यात्री अपने परिजनों से जुड़े रहें और अपनी लोकेशन से उन्हें अवगत कराते रहें। कुछ साल पहले तक ट्रेन के रुकते ही एसटीडी पीसीओ बूथों पर यात्रियों की भीड़ लग जाती थी। मगर, अब हर हाथ में मोबाइल आने से एसटीडी पीसीओ बूथ की आवश्यकता बहुत कम हो गई है। रेलवे बोर्ड पिछले दस साल से अलग- अलग स्टेशनों पर स्थापित एसटीडी पीसीओ बूथ संचालकों को एक्सटेंशन देता आ रहा था, मगर अब इस नीति को बंद कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड का मानना है कि बूथ संचालकों को अब किराया निकालना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इस कारण बूथों को हटाकर उस जगह का उपयोग दूसरे वाणिज्यिक प्रयोग में किया जा सकता है, जिससे आय को बढ़ाया जा सके। इस आदेश के बाद झांसी स्टेशन पर स्थापित सात में से छह पीसीओ बूथ समय पूरा होने के कारण बंद करा दिए गए हैं, जबकि एक बूथ का एक्सटेंशन पीरियड पांच नवंबर को खत्म हो रहा है। जगह खाली करने के लिए सभी मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है। चूंकि, संचालकों को बीएसएनएल संयोजन व बिजली के संयोजन कटवाने हैं, इस कारण उनको थोड़ा समय दे दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि बूथ संचालकों को ढांचा हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर समय से ढांचा नहीं हटाए गए तो उन्हें उठवाकर एलपीओ कार्यालय में जमा करा दिया जाएगा।