{"_id":"24-43086","slug":"Jhansi-43086-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटने पर 14 दिन की जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीटने पर 14 दिन की जेल
Jhansi
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा ने पत्नी को बेरहमी से पीटने के मामले में एक व्यक्ति को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत मसीहागंज बौद्ध नगर निवासी महेश अहिरवार को थाना पुलिस ने शराब पीकर पत्नी को पीटने के आरोप में शनिवार की शाम हिरासत में लिया था। पुलिस ने धारा 151 के तहत चालान काट कर महेश को रविवार को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। नगर मजिस्ट्रेट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महेश की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी तथा उसे चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया।