{"_id":"24-42617","slug":"Jhansi-42617-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Jhansi
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत ग्रास लैंड में शनिवार की शाम को बस की टक्कर से घायल व्यक्ति ने मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतक की पत्नी रामकुमारी ने बताया कि उसके पति रामसेवक को ग्रासलैंड के पास बस संख्या यूपी93एटी- 2881 ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
धोखाधड़ी कर बैनामा कराया
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत चेलाराम कंपाउंड में आरोपियों ने धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी तहरीर में रामकुमार पुत्र पंचम सिंह निवासी बूढ़ा थाना सीपरी ने बताया कि नानक राम, सुरेश पुत्रगण चेलाराम निवासीगण चेलाराम कंपाउंड ने धोखाधड़ी करके जमीन हड़प ली और दस्तावेजों में हेराफेरी की। यह मामला धारा 419, 420, 467, 468, 506 में दर्ज कराया गया है।
हनुमान मंदिर से मुकुट व छत्र चोरी
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत खजूर बाग स्थित पलटा हनुमान मंदिर से शनिवार की रात चोर चांदी का मुकुट और छत्र चोरी करले गए। रविवार की सुबह इसकी जानकारी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसकी रिपोर्ट मंदिर के महंत रामदास ने दर्ज कराई है।