{"_id":"24-40680","slug":"Jhansi-40680-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला समेत तीन ने किया आत्महत्या का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला समेत तीन ने किया आत्महत्या का प्रयास
Jhansi
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। मानसिक तनाव के चलते एक युवक व दो महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में सुधार है। सीपरी बाजार थानांतर्गत खालसा स्कूल के पास निवासी बसंत लाल के पुत्र पूरन (18) ने विषाक्त पदार्थ, दतिया के उन्नाव थानांतर्गत खिरिया निवासी हरीओम की पत्नी गीता (30) और हमीरपुर के सैदपुर निवासी रामपाल की पत्नी प्रेम कुमार (25) ने हेयर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
स्कूटी सवार के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के कुंज बिहारी मंदिर के पास पिछले शुक्रवार को दोपहिया वाहनों की हुई भिड़ंत में एक युवक के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्नाव गेट पंचवटी कालोनी कोतवाली निवासी पहलवान सिंह का आरोप है कि बाइक संख्या यूपी 93एच- 5153 की टक्कर से स्कूटी संख्या यूपी 93एस- 5423 पर सवार उसका भाई जगन्नाथ सिंह घायल हो गया।
खाना पकाते समय झुलसी महिला की मौत
झांसी। बुधवार की सुबह खाना पकाते समय कपड़ों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। दतिया के भांडेर थानांतर्गत समथरा निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी हेमालती (22) बुधवार की सुबह करीब 10 बजे चूल्हे पर खाना पका रही थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां उसने शाम करीब चार बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बिजौली में अज्ञात वृद्धा की मिली लाश
झांसी। प्रेमनगर के बिजौली स्थित पंचायत घर के पास गुरुवार की सुबह 70 वर्षीया अज्ञात वृद्धा की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतका भिखारी जान पड़ती है।
ट्रक से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत झोकन बाग शिक्षा भवन के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा का आरोप है कि ट्रक संख्या यूपी 94 टी- 1106 की टक्कर से उसके चाचा राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।