{"_id":"24-40296","slug":"Jhansi-40296-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी नहीं हो सकी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी नहीं हो सकी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
Jhansi
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप जिलाधिकारियों के हस्ताक्षर न होने की वजह से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची शनिवार को जारी नहीं हो पाई। अब यह सूची सोमवार को जारी होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2014 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची आठ नवंबर को जारी की गई थी, जिसमें जिले में 79 परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया था। तहसील झांसी में 43, मऊरानीपुर व मोंठ में 12 -12, गरौठा में आठ तथा तहसील टहरौली में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। हालांकि, विभाग को उक्त केंद्र हटाने को लेकर एक भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। लेकिन, केंद्र बढ़ाने के लिए आधा दर्जन वित्तविहीन स्कूलों के आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन, इनमें से किसी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 16 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जानी थी। लेकिन, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के हस्ताक्षर न होने की वजह से यह सूची जारी नहीं हो पाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अंतिम सूची में भी उक्त परीक्षा केंद्र ही रखे गए हैं।