{"_id":"24-38956","slug":"Jhansi-38956-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए मिली लिखित स्वीकृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए मिली लिखित स्वीकृति
Jhansi
Updated Thu, 10 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नरेंद्र मोदी की 25 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के लिए प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी को बुधवार को राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड की लिखित स्वीकृति दे दी है। हालांकि, स्वीकृति के साथ तमाम शर्तें भी लगाई गईं हैं।
नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा द्वारा रैली के लिए भाजपा को दी गई स्वीकृति के साथ तमाम शर्तें लगाई हैं। रैली वाले दिन विद्यालय समय के दौरान दोपहर बारह बजे तक लाउडस्पीकर साउंड का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। कार्यक्रम के बाद भाजपा को जीआईसी परिसर साफ कराना होगा। किसी सार्वजनिक स्थल, निजी संपत्ति, प्रतिमा, स्मारक, संस्था, संग्रहालय, धार्मिक स्थल की अवमानना या क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। इस स्थिति में आयोजकों को प्रतिपूर्ति करनी होगी। रैली स्थल पर दो मंच वीआईपी व प्रमुख नेताओं के लिए अलग - अलग बनाने होंगे। मैदान में बैरिकेडिंग पुलिस सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनानी होगी। वीआईपी मंच के लिए पीछे कॉटेज बनाना होगा। मंच पर चढ़ने वालों की पहले से पुलिस को सूची सौंपनी होगी।
जालौन व मोंठ की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से निकालते हुए पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड में खड़ा करना होगा व ललितपुर की ओर से आने वाले वाहन किले के मैदान में खड़े किए जाएंगे। रैली में शामिल होने वाली भीड़ के लिए शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करनी होगी। रैली स्थल पर किसी को अस्त्र - शस्त्र के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रैली में किसी संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्टर, नारेबाजी या भाषण नहीं दिया जाएगा।