फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महात्मा गांधी व शास्त्री को किया याद

महात्मा गांधी व शास्त्री को किया याद

Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में निदेशक डा. केके चगती एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन राष्ट्र हित में एक नेक कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर डा. हेमेंद्र गौतम, डा. अरुण कौशिक, राबिन सिंह, कुलदीप कुमार, नेहा सर्राफ, सुधा रिछारिया, अनूप उपाध्याय, अभिनव त्रिपाठी, मनीष पाठक, राजीव रिछारिया, अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया।

बिपिन बिहारी इंटर कालेज में अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ व प्रबंधक बृजेंद्र राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रदूषण विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित प्रश्नोत्तर एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर सुंदरलाल चौधरी, राधारमन वार्ष्णेय, एचएन चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रभात गुप्ता ने एवं आभार प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना ने व्यक्त किया। गांधी डिग्री कालेज अंबाबाय में गांधी व शास्त्री की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा. एस के साहू ने किया। इस अवसर पर डा. जुगल किशोर साहू, डा. नरेंद्र कौर, डा. राजीव श्रीवास्तव, अनुराग शास्त्री, ज्योति, डा. अलका गुप्ता, संतोष सेन आदि उपस्थित रहे। आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्राओं ने गांधी जी के विचारों पर लेख भी लिखे। कार्यक्रम में प्राचार्या डा. अंजूदत्त, डा. ऊषा अग्रवाल, शहनाज कुरैशी, मेघा, मोनिका, श्रद्धा, आकांक्षा शर्मा आदि उपस्थित रहीं। एसवीएन ग्रुप ऑफ एजूकेशन के तत्वावधान में महात्मा गांधी से जुडे़ प्रश्नों पर आधारित प्रश्न मंच में हर्ष श्रीवास्तव व मेघा गुप्ता संयुक्त रूप से विजेता रहे। प्रतियोगिता में एकता, सुनैना, पूनम, रोहित, आशु, मनीष आदि ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता डा. पुनीत श्रीवास्तव ने की। संचालन प्रियंका ने किया। आभार रवि गुप्ता ने व्यक्त किया। सरस्वती इंटर कालेज सीपरी में जयंती शिक्षक वेदप्रकाश त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी शर्मा, जेपी तिवारी, देवेंद्र कुमार साहू, राजेंद्र कु मार झा व प्रधानाचार्य विवेक मुद्गिल उपस्थित रहे। कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज खैलार में छात्र छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएल भास्कर, मौसमी, राखी, सोनम, विजय तिवारी, नितिन गुप्ता, जयप्रकाश भास्क र, पूजा अहिरवार, राजू राजा आदि उपस्थित रहे। ज्ञानस्थली बालिका इंटर कालेज बड़ागांव गेट बाहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामधुन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या मीना गुप्ता, प्रेम रायकवार, सुषमा गुप्ता, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतलाल व प्राचार्या डा. निधि तिवारी ने किया। छात्र छात्राओं ने गांधी जी क ी वाणी व जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, डा. श्रीराम पटैरिया, डा. वंदना कुलश्रेष्ठ, मिली भट्ट, डा. ज्योति, बालेंदु नायक आदि उपस्थित रहे। श्री लक्ष्मी विद्या मंदिर में डा. टी चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में व देवानंद भगौरिया की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक गजानन खानवलकर ने छात्र छात्राओं को गांधी व शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ऊषा बुधौलिया, चुन्नीलाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जेकब हाईस्कूल में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन, समूह गान आदि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन चंद्रकांता जेकब व हेनरी जेकब आदि उपस्थित रहे। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बीडी राय, सत्यनारायण विश्वकर्मा, कुलदीप द्विवेदी आदि ने अपने विचार प्रकट किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में आस्था सक्सेना व शिव सागर ने प्रथम स्थान पाया। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हा. सेकेंडरी स्कूल में वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कुमार व लखन लाल यादव उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय खैलार में शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण ग्राम प्रधान अभय सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीतू अहिरवार, मधु चौबे आदि उपस्थित रहीं। सर्वशिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित प्री इंटीग्रेशन कैंप में गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी, बृजराज सिंह, दीपक प्रसाद, सुधा देवी, हरगोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे। गुरुकुल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरचरण पाल, सुल्ताना खातून, सीमा अग्रवाल, सतीश चंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे। पुलिस मॉडर्न स्कूल पुलिस लाइन में गांधी व शास्त्री जयंती पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिनेश कुमार की मौजूदगी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार गुप्ता ने किया। शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंछाभांवर में मुख्य अतिथि प्रबंधक जानकी शरण वर्मा ने बापू की शिक्षाओं को आत्मसात करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य चंद्रभान तिवारी ने छात्रों के लिए अनुशासन को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed