{"_id":"24-35462","slug":"Jhansi-35462-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अपहर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अपहर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा
Jhansi
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरगांव (झांसी)। चिरगांव के सराफा व्यापारी अपहरण कांड में सोमवार को पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में दबोचे गए अपहर्ताओं में से एक ने खुलासा किया है कि व्यापारी का अपहरण बालक दास गिरोह ने फिरौती की रकम ऐंठने के लिए किया है। बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने व्यापारी की तलाश में मध्य प्रदेश के जंगलों में कॉम्बिंग आपरेशन शुरू कर दिया है।
बीते 24 जून को चिरगांव के सराफा व्यापारी नाथूराम सोनी का चिरगांव के निकट बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने बरौल निवासी लला उर्फ राम किशोर यादव को दबोचा है। लला कठऊ पहाड़ी गांव के कु ख्यात बदमाश लखन यादव का भांजा बताया जाता है। पुलिस का मानना है कि इसी बदमाश की रैकी पर बालक दास गिरोह ने व्यापारी का अपहरण किया है। पुलिस के मुताबिक सराफा व्यापारी नाथूराम सोनी का मध्य प्रदेश के कठऊ पहाड़ी गांव आना- जाना रहता था। वह अक्सर सोमवार के दिन गांव जाता था। इसकी जानकारी पूर्व में कई अपहरण की वारदातों में भी शामिल लखन यादव को भी थी। इधर, जाखौली निवासी शातिर अपराधी बालक दास के पीछे अपहरण के एक मामले में मध्य प्रदेश की डबरा पुलिस पड़ी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने भाई शीतल के बरौल स्थिति ससुराल में छिपा हुआ था। यहां उसकी दोस्ती इसी गांव के लला यादव उर्फ राम किशोर से हो गई। इसी लला के माध्यम से बालक दास उसके मामा लखन यादव से मिला। इन सभी ने मिलकर व्यापारी के अपहरण का ताना- बना बुना।
वारदात के दिन व्यापारी नाथूराम तकादे के उद्देश्य से कठऊ पहाड़ी गांव गए थे। वापस लौटते समय गिरोह की योजना उनका अपहरण बरौल के निकट करने की थी, लेकिन नाथूराम बरौल के पहले ही नहर के रास्ते रमपुरा की ओर चले गए। वहां से वह जब वापस चिरगांव आ रहे थे, तभी बरौल तिराहे पर लला यादव की नजर उन पर फिर पड़ गई। उसने तत्काल मोबाइल से इसकी सूचना बालक दास को दी, जो अपने साथियों के साथ पहले से ही बोलेरो लिए व्यापारी का रास्ते में इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही गिरोह ने बाइक का पीछा किया और दबरा एवं सिया गांव के बीच बाइक रोक कर नाथूराम को अगवा कर लिया। अपहरण के बाद सभी बदमाश बरौल तिराहे से होकर बेंदा तिराहे होते हुए समथर की ओर चलते बने। जबकि, लला अपने मोबाइल से पुलिस की पूरी गतिविधि से गिरोह को अवगत कराता रहा।
विज्ञापन
लला की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस रतनगढ़ के जंगल में छिपे बालक दास की तलाश में जुटी है। वारदात में प्रयुक्त बाइक नंबर यूपी 72 -ओ- 5407 को भी बरामद कर लिया है, वहीं लला के दोनों मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
लखन यादव पर तीन हजार का इनाम
चिरगांव। फरार चल रहे लखन यादव पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। वहीं, बालक दास पर पांच हजार का इनाम रखा गया है, जबकि मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर पहले से ही 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।