फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   इंजीनियरिंग के छात्रों ने लगाया जाम

इंजीनियरिंग के छात्रों ने लगाया जाम

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। एसआरजीआई इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने शुक्रवार दोपहर बीकेडी चौराहा स्थित मुन्नालाल पावर हाउस के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने छात्रों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कालेज प्रशासन ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए छात्रों पर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे इंस्टीट्यूट के छात्र एकजुट होकर मुन्नालाल पावर हाउस के सामने पहुंचे और सड़क किनारे रखे सीवर लाइन के पाइपों को बीचोंबीच डालकर ग्वालियर हाइवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट, अनेक थानों के पुलिस फोर्स व बज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम का कारण पूछने पर छात्रों का आरोप था कि शुक्रवार को ही टेस्ट के दौरान साथी से पेन मांगने पर कालेज के एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। क्लास से बाहर निकल कर जब छात्र ने शिक्षक से पिटाई का कारण पूछा तो दोबारा दो शिक्षकों ने उसे पीट दिया। अधिकारी द्वय के समझाने पर छात्रों ने पौन घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

,


कमेटी करेगी मामले की जांच: सुरेंद्र राय
एसआरजीआई के चेयरमैन सुरेंद्र राय ने फोन पर बताया कि वह शहर से बाहर हैं। उन्हें घटना की जानकारी मिली है। यह छात्रों व फैकल्टी का विवाद है। मामले की जांच कराने के लिए कालेज के डायरेक्टर को जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दे दिया गया है। कमेटी में वरिष्ठ शिक्षक, छात्र प्रतिनिधि और अभिभावक शामिल किए जाएंगे। पीरवारिक मामले की तरह इसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed