{"_id":"24-31754","slug":"Jhansi-31754-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: कापियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: कापियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू
Jhansi
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और इंटरमीडिएट की 18 अप्रैल को समाप्त होंगी। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस वर्ष जिले में केवल दो मूल्यांकन केंद्र बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
जबकि, पिछले वर्षों में यहां तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाते रहे हैं। वर्ष 2012 में बिपिन बिहारी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज व एसपीआई इंटर कालेज में कापियां जांची गईं थीं। लेकिन, इस बार केवल बिपिन बिहारी व राजकीय इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाने की तैयारी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन केंद्र कम होने से यहां व्यवस्थाएं बनाने में विभाग को पैसे की बचत के साथ ही केंद्रों की निगरानी में भी आसानी होगी। प्रत्येक केंद्र पर 700 - 800 शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई जाएगी।