फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हाथ ठेला व गुमटी जब्त, अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

हाथ ठेला व गुमटी जब्त, अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को न्यायालय परिधि के सभी मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क पर फल और जूस का कारोबार करने वालों का ठेला और गुमटी जब्त कर ली गई। जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि दुबारा अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता निर्धारित रोस्टर के अनुसार बुधवार को कचहरी चौराहा पहुंचा। टीम को देख सड़क घेरकर पान, चाय, फल और जूस आदि की दुकान चलाने वालों में हड़कंप मच गया और वह अपना सामान समेट कर भागने लगे। जो नहीं हटे, उनके खोखों और टिन- टप्पर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। यहां से आगे बढ़ने पर अधिवक्ताओं के तखत रखे थे और उस पर तंबू तने थे। अधिवक्ताओं ने संपत्ति अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम से मिलकर अपने तंबू स्वयं हटा लेने की बात कही। इस पर दस्ता आगे बढ़ गया। यहां से लौटकर टीम जेल चौराहा होते हुए न्यायालय मार्ग पर आगे बढ़ी, यहां भी सड़क किनारे सब्जी, फल और जूस वालों का कब्जा था। सभी को खदेड़ दिया गया। साथ ही एक फल वाले का हाथ ठेला और एक जूस वाले की गुमटी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

अभियान चलाए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने नगर निगम की टीम को तलब किया और निर्देश दिए कि जो भी सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधक बने, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। टीम में लेखपाल मन्नी सिंह परिहार, सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed