{"_id":"24-30452","slug":"Jhansi-30452-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में मिला अधिक स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में मिला अधिक स्टाक
Jhansi
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान टीम ने मऊरानीपुर स्थित लोहा की दो फर्मों का सर्वे किया। प्रारंभिक जांच में दोनों फर्मों में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी मिलने की संभावना है।
एक व्यापारी पिछले साल की तुलना में इस बार अपने वार्षिक रिटर्न में कम बिक्री दिखा रहा था, जबकि जांच के दौरान मौके पर अधिक स्टाक मिला। उसके अनुरूप बिक्री कम पायी गयी। वहीं दूसरा व्यापारी वार्षिक बिक्री पचास लाख से कम दिखाकर समाधान योजना का लाभ ले रहा था। जबकि स्टाक दर्शाई गई बिक्री से बहुत अधिक पाया गया। टीम ने स्टाक को दर्ज करने के बाद मौके पर मिले अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम में सहायक कमिश्नर अभिषेक सिंह, पवन कुमार आदि शामिल थे।